नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। मणिपुर में जारी तनाव के बीच केंद्र और राज्य सरकार ने कुकी-जो उग्रवादी समूह के साथ फिर से वार्ता शुरू कर दी है। यह बातचीत एक मई को गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। इसमें सुरक्षा और संचालन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। केंद्र की पहल पर राज्य में कई स्तरों पर विभिन्न समुदायों के बीच शांति और सुलह की कोशिशें हो रही हैं। एक अधिकारी ने कहा कि बातचीत शुरू होने के बाद कुकी नेशनल ऑर्गेनाइजेशन (केएनओ) और यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट (यूपीएफ) द्वारा स्थानीय लोगों के साथ टकराव कम करने और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कुछ एसओओ (सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस) कैंपों को स्थानांतरित करने पर सहमति जताई गई है। सरकार ने 14 में से 7 कैंपों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव रखा है, जबकि कुकी-जो समूह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.