मणिपुर में वसूली में शामिल दो उग्रवादी गिरफ्तार
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- सुरक्षा बलों ने मणिपुर के दो घाटी जिलों से अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े और वसूली की गतिविधियों में शामिल दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) के सदस्य कोंसम सनातोम्बा (44) को इंफाल पूर्वी जिले के लामलोंग से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि वह वसूली करने और लोगों को धमकाने जैसी गतिविधियों में शामिल था। काकचिंग जिले में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के स्वयंभू कॉरपोरल थौनाओजम इबोचौबा मैइती (56) को इको पार्क रोड से गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- मणिपुर सरकार और यूएनसी के बीच पहले दौर की बातचीत हुई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.