नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में सोमवार रात संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा रॉकेट और मिसाइलों से किए गए हमलों में दो बच्चों की मौत हो गई और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना के बाद वहां भारी विरोध-प्रदर्शन हुआ है और इलाके में हिंसा भड़क उठी है। इसे देखते हुए सुरक्षा बलों को फायरिंग करनी पड़ी। सुरक्षा बलों की इसफायरिंग में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। इसके बाद बवाल और बढ़ गया। इसे देखते हुए अधिकारियों ने बिष्णुपुर और सटे सटे पाँच ज़िलों - इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विष्णुपुर जिले के मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाके में लोगों का गुस्सा तब भड़क गया, जब रात करीब 1 बजे संदिग्ध उग्रवादियों ने...