नई दिल्ली, मई 21 -- इंफाल, एजेंस। मणिपुर में छह नगा बंधकों की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर गुरुवार को मेजोरखुल कबुई गांव की महिलाओं और युवाओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बंधकों की बिना शर्त रिहाई की मांग की। कांगपोकपी जिले के Leilon Vaiphei गांव से 13 मई को कथित तौर पर छह नगा लोगों को बंधक बना लिया गया था। प्रदर्शन में शामिल एनेमलू कामेई ने कहा कि वे बंधकों की सुरक्षित रिहाई और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...