मणिपुर में तीन लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। इन पर जबरन वसूली और कैडर भर्ती में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दो सदस्यों- 50 वर्षीय मैबम अरुण और 26 वर्षीय वाहेंगबाम बिमोल को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मयांग इंफाल थाना इलाके में तलाशी अभियान के दौरान कैडर भर्ती में शामिल होने के आरोप में लैशराम बिशाल सिंह को गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.