मणिपुर में छह उग्रवादी गिरफ्तार
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- सुरक्षा बलों ने मंगलवार को मणिपुर के इंफाल ईस्ट और तेंगनौपाल जिलों में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। इंफाल ईस्ट के एंड्रों इलाके से राज्य पुलिस कमांडो और असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के एक सदस्य को पकड़ा। उसकी पहचान युमनाम रामोस सिंह के तौर पर हुई।लामलाई इलाके में प्रतिबंधित केसीपी (अपुनबा) के दो सक्रिय सदस्यों न्गांगोम लोइजिंगहेनबा मेइतेई और न्गांगोम हेम्बा मेइतेई को गिरफ्तार किया। इसके अलावा भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बॉर्डर पिलर-87 के पास प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के तीन सदस्यों को पकड़ा। उनमें से दो की पहचान निंगथौजम जेम्स सिंह और क्षेत्रिमायुम रुस्तन सिंह के तौर पर हुई, जबकि तीसरा नाबालिग था।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.