पटना, फरवरी 4 -- पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में बनने जा रही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नई सरकार को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने समर्थन दिया है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं नॉर्थ ईस्ट प्रभारी आफाक अहमद ने बुधवार को यह जानकारी दी। मणिपुर में अभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी का एक ही विधायक है। इस पूर्वोत्तर राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के बाद वाई खेमचंद सिंह के नेतृत्व में नई सरकार का गठन किया जा रहा है। खेमचंद बुधवार शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि नीतीश के एनडीए छोड़ इंडिया गठबंधन में जाने के दौरान 2022 में भाजपा ने मणिपुर में जदयू के 6 में से 5 विधायक तोड़ दिए थे। इसके बाद जदयू ने मणिपुर की तत्कालीन एन बीरेन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था। फिर मई 2023 में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच झड़पें हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.