मणिपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर के पास बम धमाका
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र के थौबल जिले स्थित निजी घर के पास हुए कथित बम हमले की कड़ी निंदा की। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक प्रक्रिया पर हमला बताया। गुरुवार रात यैरिपोक के बिष्णुनाहा इलाके में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र सिंह के घर के पास बम धमाका होने की खबर सामने आई। एमपीसीसी के उपाध्यक्ष हरेश्वर गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस धमाके को बेहद गंभीरता से ले रही है। गोस्वामी ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि अगर किसी बात को लेकर मतभेद हैं, तो उन्हें बातचीत और दूसरे शांतिपूर्ण तरीकों से बैठकर सुलझाया जाना चाहिए। यह एक नेता पर हमला नहीं है, बल्कि कांग्रेस पार्टी और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी हमला है।गोस्वामी के अनुसार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.