नई दिल्ली, अगस्त 16 -- जनगणना से पहले एनआरसी की मांग को लेकर आंदोलनरत कर रहे छात्र प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

प्रदर्शन के कारण इंफाल, एजेंसी। मणिपुर में जनगणना से पहले राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की मांग कर रहे छात्र प्रदर्शनकारियों ने रविवार को यहां जनगणना संचालन निदेशालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

पुलिस की कार्रवाई कैंपेन फॉर जस्ट एंड फेयर डिलिमिटेशन (जेएफडी) स्टूडेंट्स विंग के सदस्य इंफाल ईस्ट जिले के पोरोमपट में निदेशालय के बाहर इकट्ठा हुए। छात्रों ने नारे लगाते हुए मांग उठाई कि राज्य में एनआरसी लागू होने से पहले कोई जनगणना का काम न किया जाए। सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को ऑफिस में घुसने से रोक दिया...