नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। मणिपुर में कुकी-जो सशस्त्र संगठनों के साथ सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस (एसओओ) समझौते की अवधि चार सितंबर, 2026 को समाप्त हो गई, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक इसे आगे बढ़ाने की घोषणा नहीं की है। समझौते की अवधि समाप्त होने के एक महीने बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं होने से राज्य में शांति प्रक्रिया, हथियारों पर नियंत्रण और उग्रवादी संगठनों की जवाबदेही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वर्ष 2008 से लागू इस त्रिपक्षीय व्यवस्था में केंद्र सरकार, मणिपुर सरकार तथा कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (केएनओ) और यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट (यूपीएफ ) के अंतर्गत आने वाले संगठन शामिल हैं। चार सितंबर 2025 को संशोधित शर्तों के साथ समझौते को एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया था। इसमें निर्धारित शिविरों की संख्या घटाने, सात शिविरों को संवेदनशील इलाकों स...