मणिपुर फिर दहला! भारी हथियारों के साथ आए उग्रवादी, सो रहे 3 ग्रामीणों को मार डाला; 7 घर फूंके
कांगपोकपी, जून 5 -- मणिपुर में जातीय तनाव और हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार तड़के राज्य के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बड़ा संदिग्ध उग्रवादी हमला हुआ है। इस खौफनाक वारदात में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घरों को आग के हवाले कर दिया गया। राज्य में कुकी जनजातियों के शीर्ष निकाय 'कुकी इनपी मणिपुर' (KIM) ने इस घटना की जानकारी दी है।तड़के 4 बजे गांव पर बोला धावा KIM की ओर से जारी एक प्रेस बयान के मुताबिक, शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे भारी हथियारों से लैस उग्रवादियों ने लोइबोल खुल्लेन गांव पर हमला कर दिया। संगठन ने आरोप लगाया है कि इस वारदात को NSCN-IM और उसके प्रॉक्सी संगठन ZUF (K) के कैडरों ने अंजाम दिया है। संगठन के मुताबिक, इस हमले में तीन नागरिकों की जान चली गई, सात घर जलकर खाक हो गए और लोगों की संपत्तियों को भारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.