मणिपुर को लंबे संकट में धकेल दिया गया: खरगे
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- मणिपुर में फिर से हिंसा की घटनाओं के बढ़ने को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को भाजपा पर हमला बोला। उसने भाजपा पर मामले में लापरवाही बरतने और उदासीनता का आरोप लगाया। भाजपा सरकार की क्षमता पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने कहा कि राज्य को लंबे संकट में धकेल दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद ये आरोप लगाए। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के शासन को समाप्त करने का आह्वान किया। इस बैठक में खरगे के अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, मणिपुर के पार्टी प्रभारी सप्तगिरि उलाका, पूर्व मुख्यमंत्री और मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष ओकराम इबोबी सिंह और कांग्रेस विधायक दल के नेता के. मेघचंद्र सहित कई अन्य शामिल हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.