मणिपुर के पूर्व सीएम की ऑडियो क्लिप रिपोर्ट साझा करने का निर्देश
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) द्वारा तैयार नई फोरेंसिक रिपोर्ट कुकी समुदाय के उस संगठन के साथ साझा की जाए। संगठन उन ऑडियो क्लिप की जांच की मांग कर रहा है जिनमें मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह का नाम पूर्वोत्तर राज्य में हुई जातीय हिंसा से जोड़ा जा रहा है। न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा की पीठ ने निर्देश दिया कि रिपोर्ट गोपनीय रहेगी और इसे सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। इस मामले में पेश हुईं अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने एनएफएसयू की नई रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में कोर्ट के सामने रखी। उन्होंने पीठ को बताया कि एनएफएसयू ने यह निष्कर्ष निकाला है कि व्हिसलब्लोअर की रिकॉर्डिंग की मूल कॉपी में भी छेड़छाड़ की गई थी और इसलिए, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.