नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो युवक लापता हो गए। इसके बाद एक आदिवासी संगठन ने गुरुवार शाम से 48 घंटे के पूर्ण बंद का आह्वान किया। अधिकारियों ने बताया कि लापता युवकों की पहचान 21 वर्षीय थांगगिनलुन चोंगलोई और 20 वर्षीय पाओगिनलाल हैंगसिंग के रूप में हुई है। वे बुधवार शाम ताफौ कुकी गांव के पास से लापता हो गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि उनका अभी तक कोई पता नहीं चला है और उनके कथित अपहरण से जुड़ी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। इस बीच 'कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी' (सीओेटीयू) ने आरोप लगाया है कि इन दोनों युवकों का अपहरण नगा उग्रवादियों ने किया है। संगठन ने इस घटना की निंदा की है। कुकी समुदाय के इस संगठन ने गुरुवार शाम पांच बजे से जिले में 48 घंटे के पूर्ण बंद की घोषणा की है। सीओेटीयू ने दोनों युवकों को तुरंत सुरक्षित और ब...