मणिपुर के इंफाल में हथियार और गोला-बारूद जब्त
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में तलाशी अभियान के दौरान राइफल, मोर्टार शेल और हैंड ग्रेनेड समेत हथियारों और गोला-बारूद का एक जखीरा जब्त किया। पुलिस के अनुसार, यह जब्ती सेइजंग चेइराओ चिंग इलाके की तलहटी में की गई। अभियान के दौरान मैगजीन के साथ एक .303 राइफल, तीन 12-बोर सिंगल बैरल बंदूकें, एक .22 राइफल, एक एंटी-रायट गन, तीन मोर्टार शेल, दो हैंड ग्रेनेड, अलग-अलग कैलिबर के 43 जिंदा कारतूस, तीन आंसू गैस के ग्रेनेड और पांच वायरलेस सेट बरामद किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.