नई दिल्ली, अगस्त 13 -- मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में अप्रैल में एक घर पर हुए आईईडी हमले के सिलसिले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार आरोपी प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) का वित्त प्रमुख था और गोलीबारी की पांच अन्य घटनाओं में भी शामिल था। एनआईए ने एस. पलाल थाडोउ को गिरफ्तार किया था। मोइरांग कस्बे के त्रोंगलाओबी अवांग लीकाई इलाके में सात अप्रैल को हुए आईईडी हमले के मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। इस विस्फोट में दो नाबालिगों की मौत हो गई थी और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ था। थाडोउ को इससे पहले भी अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। यह भी पढ़ें- मणिपुर आईईडी हमले में हुई पहली गिरफ्तारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...