वाराणसी, जनवरी 20 -- वाराणसी,मुख्य संवाददाता। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की घाट संध्या सोमवार को मणिपुरी और कथक नृत्य से सजी। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने की तो कथक का कथ्य मध्यप्रदेश की नृत्यांगनाओं ने बखूबी समझाया। अपनी सादगी, कोमलता और आध्यात्मिक गहराई के लिए प्रसिद्ध मणिपुरी नृत्य कोलकाता की डॉ. तानिया चक्रवर्ती ने प्रभावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया। उन्होंने भगवान विष्णु के दस अवतारों के दर्शन भंगिमाओं से कराए। उन्होंने नृत्य मुद्राओं से कभी वृंदावन में भाव विचरण कराया तो कभी माघ में वसंत की अनुभूति कराई। समापन महान लेखक बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय रचित राष्ट्रीयगीत वंदेमातरम पर नृत्य से किया। द्वितीय चरण में जबलपुर की मेधावी कलाकार पापिया मलिक एवं उनकी शिष्याओं ने कथक की हृदयस्पर्शी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.