मणिपुर: प्रतिबंधित संगठन के सात सदस्य गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- मणिपुर में भाजपा विधायक के घर पर हुए धमाके के आरोप में प्रतिबंधित संगठन के सात सदस्यों को पकड़ा गया है। इन पर संगठन में नए सदस्यों की भर्ती में भी शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को सुरक्षा बलों की अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं। पकड़े गए लोगों की पहचान उशम राकेश सिंह, ए जेट मैतेई, नओरेम लंथोइबा सिंह, आयेकपम स्टीफन मैतेई और एक नाबालिग के तौर पर हुई है।इसके अलावा कोंथौजम निर्वाचन क्षेत्र के विधायक के घर पर हुए बम धमाके में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में दो महिलाओं, युमनाम अथोइबी चानू और आरके दयापति देवी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक नाबालिग को भी संगठन में भर्ती होने से बचाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.