मणिपुर: कुकी लिबरेशन आर्मी के आठ संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों ने छापेमारी के दौरान कुकी लिबरेशन आर्मी (केएलए) के सदस्य होने के संदेह में कम से कम आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए। सोमवार को कांगपोकपी जिले के सैकुल थाना क्षेत्र के गमफुम गांव में मणिपुर पुलिस, कोबरा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, महिला कर्मियों और द्रुत कार्य बल के दलों ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने केएलए के संदिग्ध सदस्यों के एक ठिकाने पर छापेमारी की। सुरक्षा बलों ने इस शिविर को सील कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.