मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह 1 जून को, राज्यपाल सौंपेंगे डिग्रियां
जमशेदपुर, मई 30 -- जमशेदपुर । मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच पास होने के बाद उनका ग्रेजुएशन सेरेमनी 1 जून को कॉलेज परिसर में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी शामिल होंगे। इस अवसर पर एमबीबीएस सहित स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कल 133 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी।इसमें पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी और राज्यपाल के पूर्व सलाहकार के विजय कुमार भी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.