मणिटोला काली मंदिर से निकाली माता की भव्य शोभायात्रा
रांची, मई 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। मणिटोला काली मंदिर में तीन दिवसीय बड़ा पूजा महोत्सव धूमधाम से श्रद्धा के साथ शुक्रवार को शुरू हुआ। महोत्सव के पहले दिन भक्तों की काफी भीड़ रही। सुबह में माता की पूजा, शृंगार व आरती की गई। उसके बाद दोपहर 12 बजे विशेष पूजा अर्चना हुई। इस दौरान मां को विशेष रूप से चूड़ा और चीनी का भोग लगाया गया। इस अनुष्ठान के बाद शाम 5:30 बजे माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झारखंड के परंपरागत 51 तरह के वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण गूंज उठा। इसमें सैकड़ों बच्चों और महिलाओं ने माता का झंडा हाथ में थामकर शामिल हुए। शोभायात्रा मणिटोला काली मंदिर से बाल मंदिर होते हुए पत्थर रोड, पीएफ कार्यालय, पीएचईडी मार्ग होते हुए बाल मंदिर से वापस लौटी। इसमें पद्मश्री मुकुंद नायक ने भी नगाड़ा के धुन में गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.