मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुशहरी, हिसं। मुशहरी प्रखंड के मणिका हरिकेश पंचायत में चल रहे पंचायत एवं मनरेगा कार्यों में अनियमितता एवं अवैध निकासी के आरोपों की जांच के लिए अधिकारियों का दल पहुंचा। जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने मंगलवार को संबंधित विभागों एवं पंचायत सचिव से सभी कार्यों के अभिलेख, प्राक्कलन, मास्टर रोल एवं भुगतान का विवरण तलब किया। अभिलेखों की जांच के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी धर्मशिला एकलव्य, शिकायतकर्ता अरविंद कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोग मौके पर मौजूद थे। जिलाधिकारी के गठित जांच दल में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, वरीय प्रखंड प्रभारी मुशहरी सह अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मृदुला कुमारी एवं सहायक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन-01, मुजफ्फ...