मणिका मन झील की प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बनेगी : मंत्री
मुजफ्फरपुर, मई 16 -- मुशहरी, हिन्दुस्तान संवाददाता। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि मणिका मन झील की बिहार में एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बनेगी। झील के विकास में धन आड़े नहीं आएंगे। पर्यटक जल्द ही नौका विहार और वाटर स्पोर्ट्स का आनंद उठा सकेंगे। प्रथम चरण का कार्य लगभग पूरा होने को है। शीघ्र ही आमजन को समर्पित कर दिया जाएगा। वे शनिवार को झील के विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि बाबा गरीबनाथ धाम, बाबा दूधनाथ धाम, बाबा बनवारीनाथ धाम, बाबा खगेश्वर नाथ धाम, चामुंडा स्थान सहित अन्य पौराणिक मंदिरों का धार्मिक कॉरिडोर के रूप में विकास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सूबे के जलाशय अब पर्यटक स्थल बनेंगे उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बाबा हरिहर नाथ मंदिर का विकास काशी विश्वनाथ मंदिर की तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.