मणिकर्णिका तीर्थ पर चलाया सफाई अभियान
वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। नमामि गंगे ने गुरुवार को मणिकर्णिका तीर्थ पर स्वच्छता अभियान चलाया। गंगा तट पर इधर-उधर बिखरी गंदगी समेट कर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया। ध्वनि विस्तारक यंत्र से यह संदेश दिया कि गंगा भारत की आध्यात्मिक एवं आर्थिक जीवन रेखा हैं। गंगा की निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखना हमारा प्रमुख दायित्व है। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में आनंद शर्मा, राधा शर्मा, विवेक शर्मा, अवंतिका शर्मा, कृतिका शर्मा,आयांश शर्मा, रोहित शर्मा आदि ने श्रमदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.