वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय शूटर एवं कोच जसपाल राणा का पार्थिव शरीर दोपहर लगभग 2:30 बजे विशेष चार्टर विमान से बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लायाजा जाएगा। परिजनों और प्रशासन की ओर से अंतिम यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को नमो घाट लाया जाएगा, जहां से विशेष व्यवस्था के तहत नाव के माध्यम से मणिकर्णिका घाट पहुंचाया जाएगा। यहीं पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जसपाल देश के प्रतिष्ठित निशानेबाजों में गिने जाते थे। वे कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। कोच के रूप में भी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। यह भी पढ़ें- जसपाल राणा के मार्गदर्शन में बनी थी रांची की शूटिंग रेंज राणा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदा...