वाराणसी, दिसम्बर 20 -- वाराणसी। मणिकर्णिका घाट पर शनिवार की सुबह शवों के अंतिम संस्कार पर रोक लगाने की खबरों को डोम राजा विश्वनाथ चौधरी ने अफवाह बताया है। उनका कहना है कि प्रशासन से रात में बात हुई थी, उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए 5 जनवरी तक का समय मांगा है। बता दें कि डोम राजा ने दो दिन पहले अल्टीमेटम दिया था कि अगर 72 घंटे में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो शवदाह बंद कर दिया जाएगा। फिल्ड से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 6 बजे शवों को रोका गया था, लेकिन बाद में अंतिम संस्कार शुरू हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.