मणिकर्णिका घाट पर आठ चितास्थल जलमग्न
वाराणसी, अगस्त 16 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव से श्मशान घाटों के कई चितास्थल डूब गए हैं। इससे शवदाह पर खासा असर पड़ा है। अपने परिजनों के अंतिम संस्कार करने पहुंच रहे लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मणिकर्णिका घाट पर आठ चितास्थल डूब गए हैं। रविवार शाम महाश्मशाननाथ मंदिर के पास छह-सात चिताएं ही लग पा रही थीं। शवों को गंगाजल देने में भी परिजनों को मशक्कत करनी पड़ रही है। श्मशान घाट पर नीचे तीन से अधिक शवों को रखने की जगह नहीं बची है। यहां छत पर अधिक चिताएं सजाई जा रही हैं। विष्णुपद से महज तीन सीढ़ी दूर गंगा बह रही हैं। लगातार बढ़ाव होता रहा तो एक-दो दिन में नीचे शवदाह पूरी तरह बंद हो सकता है।उधर, हरिश्चंद्र घाट पर भी प्लेटफॉर्म डूब गए हैं। अब सीढ़ियों पर शवदाह हो रहा है। पहले यहां एक साथ दस से अधिक शव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.