वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी। मणिकर्णिका घाट पर निर्माणाधीन कॉरिडोर के काम में लगे मजदूरों के साथ सोमवार देर शाम मारपीट की घटना हुई। आरोप है कि मणिकर्णिका घाट पर लकड़ी बेचने वालों ने विवाद कर दिया और दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। कॉरिडोर निर्माण करने वाली कंपनी के संदीप शर्मा ने चौक थाने में तहरीर दी। चौक पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज इलाके में पड़ोसियों के बीच विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...