मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत मणिकपुर चौक स्थित एक होटल में रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर संचालक व एक चौकीदार को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन युवतियों को हिरासत में लिया है। लोगों में चर्चा है कि होटल में मौजूद रहे एक दारोगा फरार हो गए। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।जानकारी के अनुसार सरैया थानेदार को सूचना मिली थी कि मणिकपुर चौक स्थित स्वीट एंड बेकरी (होटल) में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के आलोक में थानेदार सह प्रशिक्षु आईपीएस प्रसन्ना कुमार एमवी के नेतृत्व में देर रात पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल संचालक हरि साह और चौकीदार रंजीत कुमार नशे में पाया गया। वहीं, होटल के एक बंद कमरे की तलाशी लेने पर तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं, ज...