मणिकपुर चौक पर चला बुलडोजर, मुआवजा के लिए ग्रामीण अड़े
मुजफ्फरपुर, मई 8 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के मणिकपुर चौक पर शुक्रवार को बुलडोजर चला। पटना-बेतिया फोरलेन निर्माण कार्य में बाधा बन रहे मकानों एवं अन्य निर्माणों को हटाने के लिए एनएचएआई की टीम भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर पहुंची थी। बुलडोजर के पहुंचते ही ग्रामीणों ने मुआवजा के लिए विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि उनके पास रहने के लिए कोई दूसरी जगह नहीं है। प्रशासन पहले पुनर्वास और उचित मुआवजा की व्यवस्था करे, उसके बाद घर तोड़े। महिलाओं ने बच्चों के साथ सड़क पर उतरकर कार्रवाई रोकने की मांग की। ग्रामीणों के भारी विरोध और हंगामे को देखते हुए प्रशासन को कुछ देर के लिए कार्रवाई रोकनी पड़ी। यह भी पढ़ें- मुंगेर: खेत से टावर का तार ले जाने पर भड़के किसान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि फोरलेन परियोजना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.