मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मणिकपुर निवासी पर्यावरण प्रेमी सुबोध कुमार को औषधीय पौधों के संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक उत्कृष्ट योगदान के लिए पटना में 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम आरसीएफसी-ईआर, राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (आयुष मंत्रालय, भारत सरकार) तथा जादवपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। सेमिनार में औषधीय पौधों की खेती, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं मार्केटिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर किसानों, उद्यमियों, आयुर्वेदिक कंपनियों और मार्केटिंग एजेंसियों के बीच विस्तृत चर्चा की गई। सुबोध कुमार ने अपने आवास को 'स्मृति वन' के रूप में विकसित कर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की है। यहां 200 से अधिक प्रकार की वनस्पतियां मौजूद हैं साथ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.