छपरा, जून 19 -- मढौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा रेल फैक्ट्री में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि मढ़ौरा रेल फैक्ट्री से अब तक बिहार को जीएसटी राजस्व के रूप में करीब 1000 करोड रुपए प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में करीब 1 लाख 15 हजार करोड़ का काम चल रहा है। इसके तहत 98 स्टेशनों का नव निर्माण किया जा रहा है, 2026 किलोमीटर रेल लाइन बिछाई जा रही है।वर्षी से लंबित कई प्रोजेक्ट को मोदी जी ने स्वीकृति दी है जिसमें छपरा बलिया, छपरा मुजफ्फरपुर नई रेल लाइन भी शामिल है। रेल मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले बिहार को 1000 करोड़ का बजट मिलता था लेकिन 14 के बाद जब मोदी जी सरकार में आए तो बिहार को अब 10 हजार करोड़ का बजट मिलता है। यह भी पढ़ें- पटना रेलवे नेटवर्क की मजबूती के बाद छपरा -पटना दौड़ेगी मेम...