छपरा, जनवरी 4 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता स्थानीय माली-मालाकार कल्याण समिति के बैनर तले रविवार को मढ़ौरा के मिर्जापुर में नारी शिक्षा की अग्रदूत व देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय समाजसेवी वीरेंद्र भक्त ने की, जबकि संचालन सतीश कुमार मालाकार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक छोटी कुमारी, कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष शंकर कुमार मालाकार, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र शाह व भाजपा नेता शत्रुघ्न भगत ने सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और नारी शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक छोटी कुमारी ने समाज की ओर से उठाई गई मांगों को सदन तक पहुंचाने का आश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.