छपरा, अप्रैल 27 -- मढ़ौरा । एक संवाददाता वाहन जांच अभियान के दौरान मढ़ौरा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के क्रम में उनके पास से एक चाकू भी बरामद किया गया। जांच में बाइक के वैध कागजात नहीं मिले, जबकि इंजन नंबर अस्पष्ट और नंबर प्लेट भी गलत पाए गए । इसके बाद पुलिस ने तरैया थाना क्षेत्र के भटौरा निवासी सचिन कुमार, अनुज कुमार यादव और अनुप कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। जनसुराज की बैठक में पार्टी के विस्तार पर चर्चा दरियापुर।जनसुराज पार्टी की बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद मोहन सिंह ने कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया जिससे सभी विरोधी पार्टियों में ...