छपरा, अप्रैल 29 -- छापेमारी के दौरान तीन तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जप्त मढ़ौरा। एक संवाददाता स्थानीय तालपुरैना और पियरपुरवा चंवर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 225 लीटर देसी शराब जब्त की है। इस दौरान शराब के कारोबार से जुड़े लोगो की दो बाइक भी घटना स्थल से बरामद की गईं और तीन शराब कारोबारियों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मढ़ौरा के थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा चलाई गई इस छापेमारी अभियान के दौरान करीब एक दर्जन अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस ने मौके से दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर लदी भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने कुल 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों में तरैया थाना क्षेत्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.