छपरा, मई 27 -- शहर के बीच जमा सूखा-गीला कचरा बना परेशानी का कारण सफाई पर हर माह साढ़े 22 लाख खर्च, फिर भी व्यवस्था पर उठे सवाल फोटो - 13 मढ़ौरा चीनी मिल परिसर में बड़ा बंगला के पास बुधवार को लगा कचड़े का अंबार मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा नगर पंचायत क्षेत्र में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है।

स्थानीय लोगों की नाराजगी नगर के बीचो-बीच स्थित चीनी मिल परिसर को सफाई एजेंसी द्वारा अस्थायी कचरा डंपिंग स्थल बना दिए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। परिसर में सूखा और गीला कचरा जमा होने से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कचरे के लगातार जमा होने से न केवल वातावरण प्रदूषित हो रहा है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं।

स्वास्थ्य संबंधी खतरे ल...