छपरा, मार्च 9 -- मुखिया ने सरकार को भेजा प्रस्ताव मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा प्रखंड के नथुआ स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परिसर में डिग्री कॉलेज संचालित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में नथुआ पंचायत की मुखिया नीरू देवी ने मुख्यमंत्री, शिक्षा विभाग के सचिव और सारण के जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की है। मुखिया नीरू देवी ने अपने पत्र में बताया है कि राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार प्रत्येक प्रखंड में एक-एक डिग्री कॉलेज स्थापित किया जाना है। इसी के तहत प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं की जांच की जा रही है, ताकि उपयुक्त स्थान का चयन किया जा सके। उन्होंने कहा कि नथुआ स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में डिग्री कॉलेज संचालन के लिए आवश्यक सभी बुनियादी सुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.