मेरठ, अप्रैल 4 -- गांव कमरूद्दीननगर मढ़ियाई में रिक्त सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता के चयन को लेकर 8 अप्रैल को ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक प्राथमिक विद्यालय परिसर में दोपहर एक बजे से शुरू होगी। खंड विकास अधिकारी सरधना सुनित भाटी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि चयन प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से कराई जाए। अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांव में मुनादी कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार, सहायक विकास अधिकारी (आरडी) संजीव गिरि, ग्राम विकास अधिकारी प्रवेश शर्मा व अरुण सैनी तथा ग्राम पंचायत अधिकारी विजय बालियान शामिल हैं।प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.