अलीगढ़, अप्रैल 1 -- पिसावा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव मढाहबीवपुर में बंदरों का आतंक व्याप्त है। जिससे ग्रामीणों काफी परेशान है, ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की गई है। प्रकाश शर्मा मंगलवार को घर पर ही कोई कार्य कर रहा था। इसी दौरान बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। जिससे प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु डाक्टर के यहां ले जाया गया। शुक्रवार को गिरप्रसाद शर्मा की पत्नी पर बंदर हमलावर हो गए। वह झीने से गिर गई और उनके कोल्हू में काफी चोटें आई, उन्हें हास्पिटल भर्ती कर दिया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। इसके अलावा भोलू की पत्नी, होराम की पत्नी तथा नीरा देवी पर भी बंदरों द्वारा हमला करने से महिलाओं में बंदरों से भय व्याप्त है। इसके अलावा किसान भी बंदरों से काफी परेशान है। गांव के किसान यतेंद्र भूषण उर्फ राज...