संभल, दिसम्बर 30 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव देहरी जग्गू निवासी मुन्नी शर्मा ने सोमवार को तहरीर दी। जिसमें बतायाा कि बहू ने पीड़िता के साथ गाली गलौच की विरोध करने पर मारपीट कर दी। जब शोर शराबा सुनकर दूसरा बेटा बचाने का प्रयास किया तो बेटा यज्ञदत्त और बहू के भाई ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता बेटे के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...