जहानाबाद, नवम्बर 23 -- मेहंदीया, एक संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र के मडैला ग्राम में शनिवार की रात्रि एक दुकान का ताला तोड़कर पन्द्रह हजार रुपए की चोरी कर ली गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मडैला ग्राम निवासी परीक्षा यादव अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। जब वह रविवार की सुबह दुकान पर आए तो अपने दुकान का ताला टूटा देखा। जब दुकान की जांच की गई तो बक्सा में रखे पन्द्रह हजार रुपये गायब थे। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.