जौनपुर, अप्रैल 14 -- जौनपुर, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन सोमवार को शिवपुर मड़ियाहूं स्थित एक उपवन में हुआ। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं ही विकसित भारत की गारंटी हैं। आज भारत की हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है। उन्होंने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह केवल कानून नहीं, बल्कि उन करोड़ों माताओं-बहनों के त्याग को श्रद्धांजलि है जिन्होंने राष्ट्र निर्माण ने योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद से पारित होना लोकतंत्र का निर्णायक क्षण है। यह भी पढ़ें- महिलाओं की आवाज अब संसद और विधानसभा में भी गूंजेगी: ऊषा विद्यार्थी आने वाली पीढ़ियां इस दिन को याद रखेंगी। आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपन...