मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में हुआ, एडवांस्ड ड्रोन टेक्नोलॉजी वर्कशॉप
जौनपुर, अक्टूबर 7 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के स्टेशन रोड मार्ग पर स्थित मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में बुधवार को एडवांस्ड ड्रोन टेक्नोलॉजी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंडिया स्पेस अकादमी के एयरोस्पेस विभाग के तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को आधुनिक ड्रोन तकनीक, अंतरिक्ष विज्ञान एवं तकनीकी कौशल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उन्नत ड्रोन तकनीक की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। विशेषज्ञों ने ड्रोन तकनीक के कृषि, सर्वेक्षण, मानचित्रण, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में उपलब्ध शैक्षणिक एवं रोजगार की संभावनाओं की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.