जौनपुर, फरवरी 12 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को मड़ियाहूं कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार ने की। इसमें नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। प्राचीन कांवरिया संघ के पदाधिकारियों ने साफ-सफाई, बिजली और पेयजल व्यवस्था का मुद्दा उठाया। इस पर नगर पंचायत की ओर से समुचित साफ-सफाई कराने का आश्वासन दिया गया। एसडीओ विद्युत सौरभ त्रिपाठी ने पर्व के दौरान डीजे की ऊंचाई कम रखने तथा झंडों में पीवीसी पाइप का प्रयोग करने की अपील की, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। उप जिलाधिकारी नवीन कुमार ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.