जौनपुर, मार्च 14 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को मड़ियाहूं क्षेत्र के सोईथा विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अवर अभियंता के न मिलने पर उन्होने खुद फोन करके बात किया और मौके पर बुलाया, लेकिन जेई शहजाद अली पहुंचे नहीं। ऐसे में तत्काल प्रभाव से जेई को निलंबित कर दिया गया। वहां के उपखंड अधिकारी सौरभ त्रिपाठी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। ऊर्जामंत्री एके शर्मा मिर्जापुर से सुल्तानपुर जा रहे थे। रास्ते में उन्होने अपनी गाड़ी मड़ियाहूं की तरफ घुमवा दी। शाम को वह सीधे सोईथा विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। वह विद्युत व्यवस्था संचालन कक्ष में पहुंचे और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। किस किस फीडर पर आपूर्ति कितने घंटे की जा रही है इसके बारे में विस्तार से पूछताछ की। पता चला ...