लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ, संवाददाता।मड़ियांव थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक घर में घुसकर मां और उसके दो बेटों को बंधक बनाकर मारपीट कर नगदी और जेवर लूट ले गए। घटना में पीड़िता का एक बेटा घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।घैला गांव निवासी गुड्डी देवी गांव से बाहर करीब दो किलोमीटर दूर परिवार के साथ रहती है। पीड़िता ने बताया कि 7-8 मार्च की रात में वह अपने दोनों बेटो श्यामू और चंदन के साथ घर पर सो रही थी। उसी रात करीब दो से तीन बजे के बीच में छत के रास्ते घर में बदमाश घुसे। आरोप है कि बदमाशों ने पीड़िता के दोनों बेटों को मारापीटा और उनके हाथ पैर बांध दिए। शोर सुनकर गुड्डी देवी की नींद खुल गई। वह कमरे में गई तो देखा कि दोनों बेटों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.