लखनऊ, मार्च 6 -- मड़ियांव में गुरुवार देर शाम एक प्लंबर ने फांसी लगाकर जान दे दी। फैजुल्लागंज टाइल्स फैक्ट्री कृष्ण लोक कॉलोनी निवासी महेंद्र कुमार शर्मा (35) प्लंबर था। वह सीतापुर का रहने वाला था। परिवार में पत्नी रीता और चार बच्चे है। मृतक के साले राकेश ने बताया कि गुरुवार शाम घर पर कोई नहीं था। पत्नी पड़ोस में गई थी और बच्चे कोचिंग में थे। देर शाम बेटा नैतिक घर लौटा तो उसने देखा कि पिता कमरे में पंखे के सहारे साड़ी से लटके हुए थे। यह देखकर नैतिक चीखते हुए घर से बाहर की ओर भागा। शोर सुनकर पत्नी और आसपास के लोग कमरे में पहुंचे। वहां देखा कि महेंद्र फांसी के फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने बताया कि महेन्द्र शराब पीने का आदी था। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.