लखनऊ, मार्च 17 -- मड़ियांव में बंद दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाले चार लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस को चारों के पास से चोरी के 41 मोबाइल फोन, 2 टैबलेट, अवैध हथियार, वारदात में प्रयोग की गई कार और बाइक बरामद की। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चारों नेपाल मोबाइल बेचने जा रहे थे। तभी पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। एडीसीपी नॉर्थ रिषभ रूणवाल ने बताया कि 22 फरवरी को जानकीपुरम गार्डन निवासी अभिषेक चौधरी की दुकान का शटर तोड़कर चोर 30 नए मोबाइल, 10 पुराने मोबाइल, 4 टैबलेट और 10 हजार रुपए नकद पार कर ले गए थे। पीड़ित ने मड़ियांव थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यादव चौराहे के पास लोखड़िया मोड़ सर्विस रोड से चार लोगों को चोरी के माल के साथ धर दबोचा। आरोपियों की पहचान अमन, जीशान, अजमत अली उर्फ मंट...