फतेहपुर, मई 1 -- फतेहपुर। जिले में गेहूं फसल की मड़ाई के दौरान उड़ रही धूल और मौसम के अचानक बदले मिजाज ने सांस के पुराने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। इस समय जरा सी लापरवाही भी सांस के मरीजों के लिए भारी पड़ सकती है, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में करीब 160 मरीज पहुंचे, जिनमें दो दर्जन से अधिक सांस के रोगी शामिल रहे। डाक्टरों के मुताबिक मड़ाई के दौरान उड़ने वाले धूलकण अस्थमा और अन्य श्वसन रोगों को तेजी से उभार रहे हैं। वहीं, तेज गर्मी के बीच अचानक आई आंधी-बारिश और तापमान में गिरावट ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। डाक्टरों का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव वायरस और बैक्टीरिया के लिए अनुकूल माहौल तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.