जौनपुर, अप्रैल 23 -- मछलीशहर। तहसील क्षेत्र के जमालपुर गांव में बुधवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक मड़हे में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से मड़हे में रखी बाइक और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी मुनिराज बिंद पुत्र राम मूरत बिंद दोपहर के समय अपने मड़हे में सो रहे थे। उसी दौरान अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे मड़हे में फंसे मुनिराज बिंद ने किसी तरह टाटी तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग की लपट से वह हल्का झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...